Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात कल कानपुर देहात पहुचेंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव,

कल कानपुर देहात पहुचेंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव,

by
कल कानपुर देहात पहुचेंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव,
कल कानपुर देहात पहुचेंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव,
  • समाजवादी विजय यात्रा लेकर कानपुर देहात पहुचेंगे अखिलेश,
  • माती मुख्यालय के समीप एक विशाल जनसभा को करेंगे,
  • रात्रि में कानपुर देहात में ही रुकेंगे सपा मुखिया

कानपुर देहात । उत्तर प्रदेश में 5 साल बाद फिर से सत्ता में आने की कोशिश में लगी समाजवादी पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव से पहले जमीन तैयार करने में लगी हुई है। इसी के चलते समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने समाजवादी विजय यात्रा के माध्यम से चुनावी बिगुल फूक दिया है। अखिलेश यादव ने जहा कानपुर से आज इसकी शुरुआत कानपुर देहात के रहने वाले मासूम खजांची नाथ के द्वारा कर दी है। यह विजय रथ यात्रा कानपुर नगर से हमीरपुर और जालौन से होकर कल कानपुर देहात पहुंचेगी।

यह भी देखें : कानपुर देहात पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव संजय विद्यार्थी

जिसके चलते कानपुर देहात के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक सपा मुखिया और उनके कार्यक्रम की तैयारियों में जोरो से जुट गए हैं। साथ ही सपा मुखिया के भव्य स्वागत के लिए रूपरेखा भी सपाइयों ने तैयार करने में लग गए है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव से लेकर सपा के पूर्व विधायक से लेकर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल में डेरा डाल लिया है।

यह भी देखें : अपनी ही सरकार में धरने पर बैठने को मजबूर जनप्रतिनिधि

जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव से लेकर पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल में रहकर तैयारियों का स्वयं जायजा ले रहे है। वहीं सपाइयों ने कानपुर देहात को अखिलेश युक्त करने का काम भी तेजी से शुरू कर दिया है। इसके लिए सपाइयों ने अखिलेश यादव के पोस्टर से जहाँ कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह भर दिया है। वहीं कानपुर देहात के हर कोने तक अखिलेश यादव की होर्डिंग ही होर्डिंग नजर आ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधन के बाद कानपुर देहात के सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे और रात यहीं पर गुजारेंगे। इसके बाद वह अगली सुबह लखनऊ के लिए यानी कि 14 तारीख को रवाना होंगे।

You may also like

Leave a Comment