Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात शिवपाल ने फूंका कानपुर में चुनावी बिगुल

शिवपाल ने फूंका कानपुर में चुनावी बिगुल

by
शिवपाल ने फूंका कानपुर में चुनावी बिगुल
शिवपाल ने फूंका कानपुर में चुनावी बिगुल
  • कानपुर देहात से यात्रा लेकर झांसी रवाना
  • कहा सपा से गठबंधन की अभी भी उम्मीद

कानपुर देहात। यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भले ही निर्वाचन आयोग ने अभी घोषणा न की हो लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी तरीके से चुनावी मोड में आ गई है। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओ ने यूपी के सभी जनपदों का भ्रमण कर जनता को अपने पक्ष में करने का काम शुरू कर दिया है। जहां विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरने का काम करती नजर आ रही है। वही सत्ताधारी पार्टी बीजेपी विपक्षी पार्टियों पर हमलावर दिख रही है।

यह भी देखें : शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर होगी कार्यवाही – जिलाधिकारी

सपा बसपा और कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों के नेता हर मुद्दे पर सरकार को घेरते नजर आ रहे है। इसी के चलते प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने भी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाल कर सरकार को घेरते नजर आ रहे है। शिवपाल सिंह की यात्रा का पहला चरण जहा समाप्त हो गया था। वहीं आज इस यात्रा का दूसरा चरण कानपुर देहात से शुरू हुआ। कानपुर देहात के भोगनीपुर से सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के दूसरे चरण के शुभारंभ पर शिवपाल सिंह यादव ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा। साथ ही सपा से विधानसभा चुनाव में गठबंधन होने के संकेत दिए है।

यह भी देखें : किसानों के साथ हुआ धोखा – अखिलेश यादव

आज सुबह प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का दूसरा फेज कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा के पुखरायां कस्बे से शुरू हुई। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की बस में सवार शिवपाल यादव, उनके मित्र अकील जैसे-जैसे अहरौली गॉव, भोगनीपुर, भोगीसागर, चौरा होते हुए आगे बढ़े जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत फूलमालाओं व नारेबाजी से किया। पुखरायां से रथयात्रा बाईपास होते हुए यमुना पार होते हुए जालौन झांसी के लिए रवाना हो गई। पत्रकारों से वार्ता के दौरान शिवपाल के निशाने पर योगी सरकार ही रही।उन्होंने बताया कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा से जनता को सरकार की कारगुजारी के बारे में अवगत कराया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment