Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात कानपुर देहात में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की हत्या से सनसनी

कानपुर देहात में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की हत्या से सनसनी

by
कानपुर देहात में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की हत्या से सनसनी
कानपुर देहात में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की हत्या से सनसनी
  • भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश तिवारी उर्फ मुनि की हत्या
  • कोतवाली भोगनीपुर क्षेत्र के पुखराया का मामला

कानपुर देहात। इस वक्त की बड़ी खबर कानपुर देहात के पुखरायां क्षेत्र से सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे की विवाद के दौरान हत्या कर दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष का बेटा भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष रहा है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कराया अस्पताल में भारी भीड़ का जमावड़ा रात से ही लगा हुआ है।

यह भी देखें : दिबियापुर में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आए युवक की मौत

यह भी देखें : विवाह मंडप में दहेज को लेकर झगड़ा दुल्हन का शादी से इंकार, डेढ़ साल से दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी के पुत्र व भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश तिवारी उर्फ मुनि की भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखराया सघन क्षेत्र के पास हुए विवाद के बाद हत्या कर दी गई। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की हत्या की खबर पर भारी भीड़ पुखरायां सरकारी अस्पताल में एकत्र हो गई अनहोनी की आशंका के चलते भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस के अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं।

You may also like

Leave a Comment