Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात कानपुर देहात 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस का अर्द्ध सैनिक बलों के साथ कदमताल

कानपुर देहात 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस का अर्द्ध सैनिक बलों के साथ कदमताल

by
कानपुर देहात 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस का अर्द्ध सैनिक बलों के साथ कदमताल
कानपुर देहात 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस का अर्द्ध सैनिक बलों के साथ कदमताल

कानपुर देहात | यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव के शंखनाद होने के बाद सूबे में प्रशासन निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर की गई तैयारियों को धार देने का काम करता नजर आ रहा है। वही दूसरी ओर मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास दिलाने और अराजक तत्वों में खौफ पैदा करने को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिख रहा है। जिसके चलते यूपी पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ सूबे के हर हिस्से में फ्लैग मार्च करते हुए कदमताल करती दिखाई दे रही है। साथ ही लोगों को सुरक्षा का विश्वास भी दिलाती नजर आ रही है।

यह भी देखें : चुनाव को लेकर पुलिस का अर्द्ध सैनिक बलों के साथ

इसी के चलते जनपद कानपुर देहात में जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देश पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों और पुलिस जवानों ने जनपद में फ्लैग मार्च किया जा रहा हैं। इसी क्रम में आज जनपद कानपुर देहात के एसडीएम सिकंदरामहेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के डेरापुर पहुंची अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों का एसडीएम और सीओ डेरापुर ने स्वागत किया। जिसके बाद एसडीएम सिकंदरा महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने क्षेत्र के कई हिस्सों में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया।

यह भी देखें : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

वही अराजक तत्वों में खौफ पैदा करते नजर आए। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की कदमताल से सिकंदरा इलाका गुंजायमान दिखाई दिया। डेरापुर तहसील क्षेत्र में पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने थाना पुलिस के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च किया। पुलिस और अर्द्ध सैनिक जवानों द्वारा फ्लैग मार्च करते हुए डेरापुर और कान्धी कस्बे में मुख्य चौराहों से होते हुए कस्बे की गलियों तक फ्लैग मार्च किया गया। कस्बे में जवानों द्वारा किए जा रहे पैदल मार्च से जहां संभ्रांत व्यक्तिओं को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर खुशी जाहिर की। वहीं अराजक तत्वों के दिलों में दहशत दिखी। एसडीएम सिकंदरा महेन्द्र कुमार ने कहा कि चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी है। शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने को लेकर अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस जवानों के द्वारा डेरापुर और कान्धी आदि सहित समस्त गावों व कस्बों में पैदल मार्च किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment