Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात पीएम मोदी की जीवनी को चित्रों के माध्यम से किया गया प्रदर्शित

पीएम मोदी की जीवनी को चित्रों के माध्यम से किया गया प्रदर्शित

by
पीएम मोदी की जीवनी को चित्रों के माध्यम से किया गया प्रदर्शित
पीएम मोदी की जीवनी को चित्रों के माध्यम से किया गया प्रदर्शित
  • बचपन से लेकर पीएम बनने तक चित्रों में दर्शाया
  • पीएम मोदी के कार्यो और उपलब्धियों को भी किया गया प्रदर्शित

माती । कानपुर देहात में पीएम मोदी के जन्म दिन के चलते मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अवसर पर बीजेपी की जिला इकाई द्वारा नव भारत मेले का आयोजन किया गया.। नव भारत मेले में पीएम मोदी की जीवनी को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।पीएम मोदी के बचपन से लेकर देश के पीएम बनने तक के सफर को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।

यह भी देखें : पीएम मोदी आज से चार दिवसीय अमेरिका यात्रा पर

साथ ही मेले में पीएम मोदी के कार्यो और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया। कानपुर देहात के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी के माध्यम से पीएम मोदी के विषय मे विस्तार से जानकारी दी गई।वहीं अकबरपुर रनियां विधायिका प्रतिभा शुक्ला ने बीजेपी जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ नवभारत मेले में लगी पीएम मोदी के जीवनी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया.। पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। विधायिका ने पीएम मोदी को महान युग पुरुष बताया।

यह भी देखें : सीएम की कुर्सी संभालते ही चरणजीत सिंह चन्नी का महिला आयोग ने मांगा इस्तीफा

कानपुर देहात के जिला मुख्यालय माती स्थित ईको पार्क के हाल में पीएम मोदी के जन्म दिन के चलते बीजेपी द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अवसर पर पीएम मोदी की जीवनी पर आधारित चित्रों की प्रदर्शित करने के लिए नव भारत मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। नव भारत मेले में पीएम मोदी के बचपन काल से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को और उनकी जीवनी को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

यह भी देखें : पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में घमासान के आसार बढ़े,सिंहदेव पहुंचे दिल्ली

साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनकी उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया। नवभारत मेले में जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पीएम मोदी के जीवनी के विषय मे विस्तार से जानकारी दी गई और चित्रों के माध्यम से समझाया भी गया। वहीं विधायिका प्रतिभा शुक्ला ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।साथ ही पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। इतना ही नही पीएम मोदी को महान युग पुरुष बताया। वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने भी पीएम मोदी के शान में कसीदे पड़े और उनके द्वारा किए गए कार्यो को ऐतिहासिक बताया। पीएम मोदी के विषय मे जानकारी देने के लिए चित्र प्रदर्शनी आयोजित करने की बात कही।

You may also like

Leave a Comment