Home देश आज के ही दिन 1716 में राजा राव नंदलाल ने की थी भारत के इस सबसे साफ सुथरे शहर की स्थापना, पहली बार प्रकाशित हुई थी टाइम पत्रिका

आज के ही दिन 1716 में राजा राव नंदलाल ने की थी भारत के इस सबसे साफ सुथरे शहर की स्थापना, पहली बार प्रकाशित हुई थी टाइम पत्रिका

by Tejas Khabar
आज के ही दिन 1716 में राजा राव नंदलाल ने की थी भारत के इस सबसे साफ सुथरे शहर की स्थापना, पहली बार प्रकाशित हुई थी टाइम पत्रिका

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

वर्ष 1575- भारतीय मुगल बादशाह अकबर ने बंगाली सेना को तुकरोई की लड़ाई में पराजित किया।

वर्ष 1716- राजा राव नंदलाल मंडलोई ने इंदौर शहर की स्थापना की थी।

वर्ष 1812- अमेरिकी कांग्रेस ने पहला विदेशी सहायता बिल पास किया था।

वर्ष 1845- फ्लोरिडा अमेरिका का 28वां राज्य बना था।

वर्ष 1857- चीन और फ्रांस-ब्रिटेन के बीच युद्ध हुआ था।

वर्ष 1923- टाइम पत्रिका का पहली बार प्रकाशन हुआ।

यह भी देखें : मृत व्यक्ति के अंगों से बचाई गई 3 मरीजों की जान

वर्ष 1938- सऊदी अरब में कच्चे तेल की खोज हुई थी।

वर्ष 1939- महात्मा गांधी जी ने ‘सविनय अवज्ञा आन्दोलन’ का प्रारम्भ किया।

वर्ष 1974- तुर्की एयरलाइंस का डीसी10 विमान पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान में सवार लगभग सभी लोगों की मौत हो गई।

वर्ष 1983- सातवां गुटनिरपेक्ष सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

यह भी देखें : जालसाज ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 90 हजार उड़ाए

वर्ष 1986- आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया अधिनियम लागू होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन से पूर्ण रूप से स्वतंत्र हुआ था।

वर्ष 2009- पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं।

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2013 में 3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीवन दिवस’ के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी।

You may also like

Leave a Comment