Home देश बिहार में नीतीश ने पलटी मारी तोड़ा गठबंधन, भाजपा ने बताया धोखा

बिहार में नीतीश ने पलटी मारी तोड़ा गठबंधन, भाजपा ने बताया धोखा

by
बिहार में नीतीश ने पलटी मारी तोड़ा गठबंधन, भाजपा ने बताया धोखा

बिहार में नीतीश ने पलटी मारी तोड़ा गठबंधन, भाजपा ने बताया धोखा

पटना। बिहार की राजनीति में सियासत संकट कई दिनों से चल रहा हैं, इस राज्य में गठबंधन की सरकार पलटने से सियासी घमासान मचा हुआ हैं। हालांकि, नीतिश कुमार ने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सोंप दिया हैं, और आरजेडी के साथ नई सरकार शुरू करने का संकेत भी दे दिया हैं। इसी उठापटक को लेकर भाजपा जो कि नीतिश के साथ गटबंधन के साथ थी उन्होंने पूर्ण रूप से व्यक्त किया कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने को बहुत बड़ धोखा करार दिया और कहा कि राज्य की जनता इस पल्टीबाज को हर गिज माफ नहीं करेगी।

यह भी देखें : जियो की 1,000 शहरों में 5जी सेवा शुरू करने की योजना तैयार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री मंगल पांडेय समेत कई अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में मंगलवार को यहां प्रदेश मुख्यालय में जल्दबाजी में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में राजग के तहत हम सभी ने मिलकर चुनाव लड़ था, जो बहुमत था वह राजग में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड को मिला था।

यह भी देखें : आजादी का अमृत महाेत्सव : नये सुरों से सराबोर ‘आल्हा’ जगा रहा देशभक्ति का जज्बा

श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा के 74 सीट जीतने में कामयाब रहने के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जो वादा किया था उसका पालन किया गया और श्री कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया। जो कुछ भी हुआ है, वह बिहार की जनता के साथ और भाजपा के साथ धोखा है। यह उस जनादेश के साथ भी धोखा है। यह न सिर्फ भाजपा बल्कि बिहार की जनता से भी धोखा है। बिहार की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी देखें : सावन के बचे तीन दिन आमतौर पर रूठे रहेंगे बदरा

You may also like

Leave a Comment