Home देश टिकैत के बिगड़े बोल भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने वालों को हम अपराधी नही मानते

टिकैत के बिगड़े बोल भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने वालों को हम अपराधी नही मानते

by
टिकैत के बिगड़े बोल भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने वालों को हम अपराधी नही मानते
टिकैत के बिगड़े बोल भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने वालों को हम अपराधी नही मानते

लखीमपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि वह उन्हें अपराधी नहीं मानते, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या की क्योंकि उन्होंने तो प्रदर्शनकारियों के ऊपर कार चढ़ाए जाने की प्रतिक्रिया में ऐसा किया।

यह भी देखें : लखीमपुर कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा पुलिस कार्यालय पहुंचा, पूछताछ जारी

संवाददाताओं द्वारा यहां पूछे गए एक सवाल के जवाब में टिकैत ने कहा, “लखीमपुर खीरी में कारों के एक काफिले ने चार किसानों को रौंद दिया, जिसके जवाब में भाजपा के दो कार्यकर्ता मारे गए। यह क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया थी। मैंने हत्या में शामिल लोगों को अपराधी नहीं मानता। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा, हमें लोगों की मौत पर दुख है, चाहे वह भाजपा कार्यकर्ता हों या किसान।

यह भी देखें : लखीमपुर हिंसा मामले में आज पुलिस के सामने पेश होगा आशीष मिश्र, मंत्री पिता ने कहा बेटा ‘निर्दोष’

यह दुर्भाग्यपूर्ण था और हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।” किसान नेताओं ने शनिवार को मांग की कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गिरफ्तार किया जाए। नेताओं ने कहा कि यह घटना एक सुनियोजित साजिश थी। यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अजय मिश्रा को सरकार से हटा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने यह साजिश रची और वह इस मामले में दोषियों को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को दशहरे के दिन एसकेएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन करेगा।

You may also like

Leave a Comment