Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरइटावा नगर पालिका परिषद ने शहर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

नगर पालिका परिषद ने शहर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

by
नगर पालिका परिषद ने शहर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

नगर पालिका परिषद ने शहर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

इटावा। नगर पालिका परिषद इटावा ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज रविवार को डीएम चौराहे से भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। नगर पालिका परिषद द्वारा तिरंगा निकाली गई यात्रा में तेज बारिश के बावजूद भी नगर पालिका टीम मे देशभक्ति का जज्बा साफ दिखाई दिया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नौशाबा फुरकान, अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी के नेतृत्व व पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद की मौजूदगी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत डीएम चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा डीएम चौराहे से शुरू होकर एसएसपी चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, हर्ष नगर, नोरंगबाद पुलिस चौकी, नोरंगबाद चौराहा, पुल कहारान, तिकोनिया, पक्की सराये होकर नगर पालिका पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नौशाबा फुरकान, अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद हाथों में तिरंगा लिए आगे चल रहे थे और लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव उल्लास के साथ मनाने और अपने अपने घरों व दुकानों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में मुख्य सफाई निरीक्षक एन.एल. कुशवाह, आनंद कुमार, सफाई नायक मुस्ते हसन सहित नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

यह भी देखें: संत विवेकानंद के हजारों छात्र छात्राओं ने एक स्वर में गाया विजय विश्व तिरंगा प्यारा हमारा

You may also like

1 comment

Leave a Comment