Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है: करवा चौथ

पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है: करवा चौथ

by Tejas Khabar
पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है: करवा चौथ

फर्रुखाबाद | पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास के प्रतीक का पर्व करवा चौथ व्रत एक नवंबर को मनाया जाएगा। इसे लेकर महिलाओं में जहां उत्साह हैं, वहीं बाजारों में चहल-पहल भी है। साड़ी, श्रृंगार की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। महिलाएं जमकर सोलहो श्रृंगार के सामान खरीदने में जुटी हैं। वहीं हाथों में मेंहदी भी रचा रही हैं। जिला जेल में बन्द 15 महिला बंदी भी रखेगी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ व्रत। जेल प्रशासन ने सुहानी महिलाओं को जरूरत की सभी सामान उपलब्ध कराई है। शहर के रेलवे रोड, चौक, घुमना बाजार, सुतहट्टी, चूड़ी वाली गली, सेठ गली, नेहरू रोड और कोतवाली रोड फतेहगढ़ आदि बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। कपड़ों की खरीदारी के साथ ही आफर्स भी महिलाओं को मिल रहे हैं।

यह भी देखें : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई

कपड़ा, श्रृंगार की दुकान पर महिलाएं मनपसंद लाल, हरी, गुलाबी आदि रंग की साड़ी खरीदने में जुटी हैं वहीं उत्साह के साथ चूड़ियां व सोलह श्रृंगार के सामान भी खरीद रहीं हैं। बाजार में देर सायं तक कुछ महिलाएं अपने पति तो कुछ सखी सहेलियां व परिवार की सदस्यों के साथ ब्यूटी पार्लर पर पहुंचकर हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए जुटी रहीं। सजने-संवरने के लिए कामकाजी महिला से घरेलू महिलाएं तक पीछे नहीं रहीं। हर कोई पारंपरिक त्योहार को अच्छे से मनाना चाहता है। इसी के लिए महिलाएं पार्लरों की तरफ रूख करना शुरू कर दी हैं। ब्यूटीफाई पार्लर की संचालिका प्रीति रस्तोगी ने बताया कि महिलाओं को लिए करवाचौथ के लिए विशेष आफर पैकेज शुरू किया गया है।

यह भी देखें : नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्तों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास

फेसियल वैक्सिन पर हेयर कटिग फ्री की गई है, जबकि एक ही घर के तीन सदस्यों के मेहंदी लगाने पर एक सदस्य की मेहंदी फ्री है। करवा चौथ पर्व को लेकर मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ जाती है।

फर्रुखाबाद करवा चौथ में महिलाओं को मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, पानी का लोटा, गंगाजल, दीपक, रूई, अगरबत्ती, चंदन, कुमकुम, रोली, अक्षत, फूल, कच्चा दूध, दही, देसी घी, शहद, चीनी, हल्दी, चावल, मिठाई, मेहंदी, महावर, सिदुर, कंघा, बिदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, छलनी आदि की महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। करीने के साथ सजाई गई छलनी की मांग रही।

You may also like

Leave a Comment