Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति समेत मासूम घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति समेत मासूम घायल

by
अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति समेत मासूम घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति समेत मासूम घायल

कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड भाऊपुर के सामने हुई दुर्घटना

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम भाऊपुर के सामने बुधवार की शाम सिकंदरा जा रहे बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी , जिससे दंपति एवं मासूम घायल हो गये। महिला को गंभीर चोटें आई। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायल महिला को रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी गयी।

यह भी देखें : औरैया में रिटायर्ड नगरपालिका कर्मी ने यमुना में लगाई छलांग,गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर शव निकाला

थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम प्रयागपुर निवासी गोविंद 30 वर्ष पुत्र विश्राम सिंह अपनी 28 वर्षीय पत्नी अनुराधा व करीब 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ बुधवार की शाम करीब 3 बजे अपने गांव से बाइक द्वारा किसी काम से सिकंदरा जनपद कानपुर देहात जा रहे थे , जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम भाऊपुर के सामने पहुंचे, उसी समय अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।

यह भी देखें : वीजीएम महाविघालय में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट का सात दिवसीय कैंप का हुआ शुभारंभ

जिससे बाइक सवार उपरोक्त लोग रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया , जहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायल महिला अनुराधा को प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोटों को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। जबकि गोविंद एवं उसके मासूम पुत्र को छुटपुट चोटें आई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गये।

You may also like

Leave a Comment