Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम क़ो लेकर की प्रेसवार्ता

उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम क़ो लेकर की प्रेसवार्ता

by Tejas Khabar
उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम क़ो लेकर की प्रेसवार्ता

व्यापारी समाज व देश की आर्थिक प्रगति के लिए मूल स्रोत है उनका मान सम्मान होना चाहिए-बबलू बाजपेई

औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के निर्देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन पिछले 1 वर्ष से होता आ रहा है। जिसका शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर 22 दिसंबर 2022 को किया गया था, एवं पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकाली गई थी। बरेली में आयोजित होने वाले व्यापारियों के महाअधिवेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के संदर्भ में जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू) द्वारा की गई। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की भव्यता एवं सफलता के लिए प्रदेश के ही नहीं अपितु पूरे भारत वर्ष के व्यापारी 23 व 24 दिसंबर को बरेली जनपद में एकत्रित होंगे।

यह भी देखें : काग्रेस सांसद राहुल गाँधी का पुतला फूक भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

व्यापारियों के इस महाअधिवेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए पूर्व महामहिम राम गोविंद के साथ साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारिओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ साथ व्यापारियों के मान सम्मान एवं अधिकारों की सुरक्षा आदि पर व्यापक योजना बनाई जाएगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी समाज देश की आर्थिक प्रगति का मूल श्रोत है। समाज के मान सम्मान एवं अधिकारों की सुरक्षा की अत्यंत आवश्यकता है। राष्ट्र की वास्तविक प्रगति के लिए व्यापारियों का शोषण नहीं अपितु पोषण होना चाहिए। उक्त आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए औरैया जनपद से बहुत से व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं व्यापारी बरेली पहुँचेगे।

यह भी देखें : जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

आगे उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित में उद्योग व्यापार मंडल दृण संकल्पित है। व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के हितों को शासन और प्रशासन को हमेशा दृष्टिगत रखना चाहिए, कहा कि व्यापारियों के द्वारा ही देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। व्यापारियों की भूमिका शासन और प्रशासन के लिए हमेशा लाभप्रद रहती है। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू, भानु राजपूत, उमेश वर्मा, दीपक अग्रवाल, मंजुल पांडे, रानू पांडे, निखिल गुप्ता के साथ अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में जिला अध्यक्ष श्री वाजपेई ने व्यापारी बंधुओ से बड़ी से बड़ी संख्या में संमेलन में पहुंचने की पुरजोर अपील की है।

You may also like

Leave a Comment