Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात विजयी दशमी के महापर्व की भव्य तैयारियां

विजयी दशमी के महापर्व की भव्य तैयारियां

by
विजयी दशमी के महापर्व की भव्य तैयारियां
विजयी दशमी के महापर्व की भव्य तैयारियां
  • दुकानदारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • रावण के पुतले बनाने वाले कारीगरों के चेहरे पर लौटी मुस्कान आस

कानपुर देहात । कोरोना महामारी ने जहां लोगों को बेहाल कर दिया था। वही उनके त्योहारों पर भी असर डालते हुए उनके त्यौहारों की मिठास को फीका कर दिया था। लेकिन अब कोरोना के कम होते प्रकोप के बाद फिर से त्योहारों में वही रौनक लौटने लगी है। वहीं सरकार ने भी कोविड़ गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहारों को मनाने की अनुमति दे दी है।

यह भी देखें : किसानों के साथ हुआ धोखा – अखिलेश यादव

इसी के चलते अबकी बार विजयादशमी पर्व को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। जनता से लेकर दुकानदारों तक में भरपूर उत्साह दिखाई दे रहा है। वही मेला समितियों के लोगों में भी इस बार अनोखा जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। कोविड़ महामारी की मार से परेशान रावण का पुतला बनाने वाले कारीगरों से लेकर मेले में दुकान लगाकर अपनी जीविका चलाने वाले छोटे दुकानदारों में भी इस बार अच्छा व्यवसाय होने की आशा जगी है। पूरे देश मे अब केवल विजयी दशमी की धूम देखने को मिल रही है। कुछ ऐसा ही नजारा यूपी के जनपद कानपुर देहात में देखने को मिला। जहाँ एक बार फिर से दशहरे की धूम हर तरह दिख रही है। मेले फिर से सज गए है।

यह भी देखें : कानपुर देहात टीम में किया अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण

अकबरपुर में इस प्राचीन रामलीला का मंचन रामायण के अनुसार किया जाता है। इसके लिए अकबरपुर में अलग-अलग मंचन स्थल बने हैं। अयोध्या संवाद के लिए अयोध्यापुरी, जनकपुरी के संवाद के लिए जनकपुरी और लंका संवाद के लिए लंकापुरी मैदान में किया जाता है। यहीं नहीं प्रभु राम के गंगा पार के मंचन के लिए प्राचीन तालाब का प्रयोग किया जाता हैं।

You may also like

Leave a Comment