Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरइटावा मानव जीवन के लिए सबसे बड़े संकट के रूप में उभरा पर्यावरण प्रदूषण

मानव जीवन के लिए सबसे बड़े संकट के रूप में उभरा पर्यावरण प्रदूषण

by
मानव जीवन के लिए सबसे बड़े संकट के रूप में उभरा पर्यावरण प्रदूषण

मानव जीवन के लिए सबसे बड़े संकट के रूप में उभरा पर्यावरण प्रदूषण

  • इटावा के जसवंतनगर में प्रेस क्लब व विद्युत विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

इटावा। जसवंतनगर प्रेस क्लब जसवंतनगर व विद्युत विभाग के संयुक्त तत्वाधान में उपखंड कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उप खंड अधिकारी ए के सिंह ने कहा कि वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं।ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अशोक, अनार, बेल, आम, नींबू, अमरूद, आंवला आदि के करीब दो दर्जन पौधे रोपित किए गए।

यह भी देखें: इटावा से अमरनाथ यात्रा पर गए 66 सदस्यीय दल के सभी लोग सुरक्षित

यह भी देखें: कोचिंग सेंटर के बाहर हो विशेष पुलिस बंदोबस्त

प्रेस क्लब जसवंतनगर के अध्यक्ष प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। हमें अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी देखरेख जरूर करनी चाहिए। संस्थापक उपाध्यक्ष सुबोध पाठक ने कहा कि हमारी बुरी आदतें जैसे बेवजह पानी बर्बाद करना, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए लगाना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान सियासी अखाड़ा के संपादक खादिम अब्बास, प्रेस क्लब जसवंतनगर के महामंत्री रजत गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान, ऑडिटर आमीन भाई, संगठन मंत्री मनोज कुमार के अलावा विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

यह भी देखें: फोटो में रंग गोरा और स्टेज पर काले रंग के दूल्हे को देख दुल्हन ने लौटाई बारात

You may also like

1 comment

Leave a Comment