Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए सामाजिक समरसता बढ़ाने पर जोर

टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए सामाजिक समरसता बढ़ाने पर जोर

by Tejas Khabar
टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए सामाजिक समरसता बढ़ाने पर जोर

दिबियापुर(औरैया) |  प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को दिबियापुर में नहर कोठी पर टिफिन बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहभोज किया। कार्यक्रम में पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई साथ ही सामाजिक समरसता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर रामशंकर कठेरिया ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़कर लोकसभा चुनाव में 80 सीट जीतने का लक्ष्य हासिल करना है।

यह भी देखें : सिकरोड़ी गांव का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर बाढ़ से संबंधित समस्याओं से निपटने ,बाढ़ को रोके जाने के संबंध में ग्रामीणों से ली जानकारी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, व सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया, दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता चुन्नू, भाजपा के जिला महामंत्री कौशल राजपूत, धीरेंद्र सिंह गौर, पूर्व जिला महामंत्री अरविंद दुबे, नीरज गौतम ललिता दिवाकर चंद्रकांति मिश्रा, राजेश अग्निहोत्री, डॉ अनिरुद्ध प्रताप सिंह भंवर जी, अवधेश शुक्ला, कमलेश अवस्थी,आशीष दुबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राजपूत, जयराम राजपूत,बसंत राजपूत सहित सभी प्रमुख अन्य पदाधिकारी एवम् कार्यकर्तगण मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment