Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात कानपुर देहात देररात्रि जनपद भ्रमण में निकले जिलाधिकारी

कानपुर देहात देररात्रि जनपद भ्रमण में निकले जिलाधिकारी

by
कानपुर देहात देररात्रि जनपद भ्रमण में निकले जिलाधिकारी
कानपुर देहात देररात्रि जनपद भ्रमण में निकले जिलाधिकारी
  • लाव लश्कर के साथ देखी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत
  • रैन बसेरे और स्वास्थ्य सेवाओं की देखी स्थिति

कानपुर देहात | जहां एक ओर सर्दी अपना सितम ढा रही है। वहीं दूसरी ओर कानपुर देहात के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के औचक निरीक्षण जनपद कानपुर देहात का माहौल गर्म होता दिखाई दे रहा है। दरअसल जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह बीते दिनों से मौसम में हुए बदलाव और सर्द हवाओं के बड़े प्रकोप के चलते बढ़ी गलन भरी सर्दी को देखते हुए प्रशासन द्वारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए की गई व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जांचने के लिए देर रात जनपद भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने जनपद के अलाव स्थल में अलाव की जलने की स्थिति देखने के साथ-साथ रैन बसेरा और स्वास्थ्य सेवाओं की रात में हालत की जमीनी हकीकत देखी। साथ ही उन्होंने जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा भी लिया।

यह भी देखें : कानपुर देहात 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस का अर्द्ध सैनिक बलों के साथ कदमताल

यही नहीं लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने का काम भी जिलाधिकारी जीतेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। जनपद कानपुर देहात के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह आज देररात्रि जनपद के भ्रमण में अचानक निकल पड़े। जिलाधिकारी लाव लश्कर के साथ देररात्रि डेरापुर तहसील क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासन द्वारा चिन्हित अलाव स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अलाव जलने की स्थिति देखी और वहां मौजूद लोगों से प्रतिदिन अलाव जलने की स्थिति का जायजा भी लिया। इसके बाद जिलाधिकारी का काफिला डेरापुर सीएचसी पहुंचा। जहां पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन किया।

यह भी देखें : चुनाव को लेकर पुलिस का अर्द्ध सैनिक बलों के साथ

यही नहीं डेरापुर सीएचसी में गंदगी देख जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और स्वास्थ्य विभाग को और भी बेहतर करने की कड़ी हिदायत दी। इसके बाद जिलाधिकारी ने डेरापुर के कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया और प्रशासन द्वारा गोवंशों को सर्दी से बचाने और उनको बेहतर चारा उपलब्ध कराने की स्थिति की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया। जिसके बाद जिलाधिकारी लाव लश्कर के साथ डेरापुर के रैन बसेरा पहुंचे। जहां पर उन्होंने रात्रि में रुकने वाले लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं की स्थिति का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी की देर रात जनपद भ्रमण और औचक निरीक्षण से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और भीषण ठंड के बावजूद भी जनपद का पारा गरम हो गया।

You may also like

Leave a Comment