Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया पांच नदियों के संगम में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

पांच नदियों के संगम में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

by
पांच नदियों के संगम में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

पांच नदियों के संगम में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

  • पंचनद व बीझलपुर में रात एक बजे से ही स्नान जारी

अयाना (औरैया)। सनातन धर्म परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन देव दीपावली का पर्व मनाने के साथ ही भगवान विष्णु की विशेष्ज्ञ पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि यमुना में स्नान कर दान पुण्य करने वाले सुखी रहते है। मान्यता है कि मां यमुना उनके सारे कष्ट हर लेती है। मंगवार को जुहीखा स्थित पंचनद (पांच नदियों का संगम) व बीझलपुर यमुना घाट पर रात एक बजे से ही स्नान करने के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ी।

यह भी देखें: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया की मासिक बैठक हुई संपन्न

यमुना, चंबल, सिंद्ध, पहुंज व क्वारी नदी के संगम पर प्रतिवर्ष की तरह कार्तिक मास की पूर्णिमा पर रात एक बजे से ही आस्थावानों की तांता-तांता लगा रहा। अस्थावानों ने नदी मेें डुबकी लगाने के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित कर बाबा साहब मंदिर, कालेश्वर महादेव व कर्णदेवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद विधिवत दान-पुण्य किया। वहीं बीझलपुर यमुना घाट पर भी आस्थावानों की भीड़ बनी रही। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से अयाना थाना पुलिस स्नान घाटों पर मुश्तैद रही। सीओ अजीतमल सुरेंद्र नाथ व थाना प्रभारी भोला प्रसाद रस्तोगी ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते रहे इसके साथ ही घाटों पर नाव व स्थानीय गोताखोर भी तैनात रहे।

You may also like

Leave a Comment