Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात उप जिलाधिकारी ने जनपद के बॉर्डर का किया निरीक्षण

उप जिलाधिकारी ने जनपद के बॉर्डर का किया निरीक्षण

by
उप जिलाधिकारी ने जनपद के बॉर्डर का किया निरीक्षण
उप जिलाधिकारी ने जनपद के बॉर्डर का किया निरीक्षण
  • बैरियर लगाकर आने वाले वाहनों की तलाशी लेने के दिए निर्देश
  • अमराहाट और राजपुर क्षेत्र के बॉर्डर पर नजर

कानपुर देहात | 2022 विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सूबे में चुनावी बिगुल फुक गया है। जिसको लेकर के जहां सभी राजनीतिक पार्टियों में गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने भी तेजी से चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर कमर कसना शुरू कर दिया है। इसी के चलते जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में आज उप जिलाधिकारी सिकंदरा ने लाव लश्कर के साथ तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले जनपद के बॉडरों का निरीक्षण किया। साथ ही जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी देखें : विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

दरअसल जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार आज सीओ सिकंदरा रविकांत गौड़ के साथ तहसील क्षेत्र के अमराहाट और राजपुर क्षेत्र में पड़ने वाले जनपद के बॉर्डर का निरीक्षण किया। वही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिस अधिकारियों तक को बैरिकेडिंग लगाने और बाहरी जनपदों से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। यही नहीं उन्होंने लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी है। एसडीएम सिकंदरा ने बताया कि 2022 विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के बॉडरों में वैरियरो लगाकर बाहरी जनपदों से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी की जाएगी और संदिग्धों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment