Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस वार्ता कर जारी किया घोषणा पत्र

कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस वार्ता कर जारी किया घोषणा पत्र

by
कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस वार्ता कर जारी किया घोषणा पत्र
कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस वार्ता कर जारी किया घोषणा पत्र
  • घोषणा पत्र के माध्यम से युवाओं को साधने की कवायद.
  • सरकार बनने पर 20 लाख नौकरियां युवाओं को देने का किया ऐलान

कानपुर देहात | जहां एक ओर यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में उठापटक का दौर जारी है। साथ ही सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे और घोषणाएं करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस बार यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए नई रणनीति तैयार की है। इस रणनीति के तहत कांग्रेस इस बार सभी वर्गों के लिए अलग-अलग घोषणाएं करती दिखाई दे रही है और इन घोषणाओं को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए यूपी के हर जनपद में कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी देने का काम किया जा रहा है।

यह भी देखें : संदिग्ध परिस्थितियों में स्वास्थ्य कर्मी के मकान में लगी आग

वहीं अब कांग्रेस में 2022 विधानसभा चुनाव में युवाओं को लुभाने के लिए युवा घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणापत्र को कल दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रेस वार्ता कर जारी किया था। वही आज पूरे यूपी भर में कांग्रेस के नेताओं द्वारा हर जिले में प्रेस वार्ता कर इस घोषणापत्र को जिले स्तर पर जारी किया गया है। इसी के चलते आज यूपी के जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बा स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह मुन्ना की मौजूदगी में युवा घोषणापत्र को जारी किया गया।

यह भी देखें : कानपुर देहात देररात्रि जनपद भ्रमण में निकले जिलाधिकारी

कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता के माध्यम से युवा घोषणा पत्र की विशेषता के विषय में बताया। साथ ही 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों से भी रूबरू कराया। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह मुन्ना ने बताया कि कांग्रेस इस बार सभी वर्गों को अलग अलग तरीके से उनके मुद्दों को उठाकर अलग-अलग घोषणा पत्र जारी कर रही है। उनमें से एक घोषणा पत्र युवाओं से सम्बंधित है। जिसको राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कल दिल्ली में जारी किया था। इस घोषणापत्र में जहां 20 लाख नौकरियां देने का वादा किया है।

You may also like

Leave a Comment