Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ केंद्र व राज्य सरकार पर बसपा प्रमुख ने साधा निशाना

केंद्र व राज्य सरकार पर बसपा प्रमुख ने साधा निशाना

by
PHOTO BY-TEJAS KHABAR
  • प्रवासी मजदूरों की स्थिति को लेकर जताई चिंता
  • कहा बाबा साहब के खिलाफ थी कांग्रेस, मजबूर होकर बीएसपी बनाई गई थी

लखनऊ: बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रवासी मजदूर सबसे ज्यादा दुखी हैं, गरीब मजदूरों के लिए व्यवस्था नहीं की गई।
बसपा प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि प्रवासी मजदूर जहां काम कर रहे थे वहां उनके लिए न रुकने की व्यवस्था थी और न खाने की। इस बीमारी से सबसे ज्यादा दुखी प्रवासी मजदूर हैं, इनके लिए व्यवस्था नहीं की गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की दयनीय हालत के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं, दोनों घिनौनी राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि आरक्षण की बात पर कांग्रेस खिलाफ थी। आजादी के बाद कांग्रेस ने गरीब पिछड़े मजदूरों के लिए व्यवस्था नहीं की।मुंह खोलने पर कार्यवाही की जाती थी। इन वर्गों के साथ बहुत अन्याय हुआ है। मजबूर होकर बीएसपी बनाई गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की सरकारों की अनदेखी से पलायन बढ़ा।

मोबाइल बेन पर अखिलेश का तंज

यूपी के कोविड-19 अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में भर्ती मरीजों के मोबाइल फोन रखने पर रोक के आदेश पर सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मोबाइल से संक्रमण फैलता है तो आइसोलेशन वार्ड के साथ पूरे देश में इसे बैन कर देना चाहिए। यही तो अकेले में मानसिक सहारा बनता है। वस्तुतः अस्पतालों की दुर्व्यवस्था व दुर्दशा का सच जनता तक न पहुंचे, इसीलिए ये पाबंदी है। ज़रूरत मोबाइल की पाबंदी की नहीं बल्कि सैनेटाइज़ करने की है

You may also like

Leave a Comment