Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश सपा के दोनों गढ़ ध्वस्त,भाजपा के निरहुआ और घनश्याम जीते

सपा के दोनों गढ़ ध्वस्त,भाजपा के निरहुआ और घनश्याम जीते

by
सपा के दोनों गढ़ ध्वस्त,भाजपा के निरहुआ और घनश्याम जीते

सपा के दोनों गढ़ ध्वस्त,भाजपा के निरहुआ और घनश्याम जीते

लखनऊ। रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने दोनों सीटों पर सपा को हरा दिया हैं। आजम खां के बावजूद रामपुर में भाजपा ने रामपुर में सपा के लोकसभा प्रत्याशी असिम राजा को भारी अंतर के साथ हराया हैं। आजमगढ़ लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ ने अखिलेश यादव के चचेरे भाई को धर्मेंद्र यादव को करीब 22  हजार मतों के अंतर से हराया हैं।  दिनेश लाल निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर वीडीयो शेयर करते लिखा  कि वे आजमगढ़ की सेवा करने के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी देखें : यूपी में एक पखवाड़े में 1,957 उपद्रवी गिरफ्तार

आजमगढ़ में बसपा प्रत्याशी गुड्डु जमाली ने करीब 2 लाख 66 हजार मत हासिल किए हैं।  जो सपा की काट का सबसे ज्यादा असरदार रहा हैं।  गुड्डु जमाली बसपा से ही पूर्व विधायक भी रहे हैं, वे पूर्व सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को भी टक्कर दे चुके हैं।  सपा अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के बाद ही उपचुनाव में चुनाव प्रचार से दूर रहे हैं। आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का सियासी किला रहा हैं, जंहा सपा ने बारी -बारी के साथ सत्ता    में रहने वाली पार्टी को आजमगढ़ में राजनीति में आगे नही बढने नही दिया हैं। लेकिन अबकी बार अखिलेश ने इन उपचुनावों से दूर रहना पार्टी कार्यकर्ताओं को खल सकता हैं जो पार्टी के अंदर असतोंष का विषय बन सकता हैं।

You may also like

1 comment

Leave a Comment