Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात पुरानी रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष चार लोग घायल

पुरानी रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष चार लोग घायल

by
पुरानी रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष चार लोग घायल
पुरानी रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष चार लोग घायल
  • दो लोगों को लगी गोली हालत गंभीर
  • पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

कानपुर देहात। जनपद के दुआरी गांव में पुरानी रंजिश में चली गोली में एक युवक के कंधे से गोली आर-पार हो गई जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अकबरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गांव में भारी पुलिस बल किया गया तैनात है। दरअसल मामला जनपद के गजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुआरी गांव का है जहाँ लंबे समय से विवाद चल आ रहा है आये दिन विवाद और विवाद के बाद थाना पुलिस बाईट दो दिन पहले भी दोनों पक्षो के विवाद हुआ था |

यह भी देखें : अपना दल एस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जीत का जश्न.

जिसके बाद गजनेर पुलिस मौके पर गई थी दोनों ही पक्षो के विवाद को खत्म कर शांती से रहने के निर्देश दिए थे लेकिन विवाद है कि थमने का नाम नही ले रहा और फिर अचानक हुई कहा सुनी को लेकर दोनों पक्ष आपस मे भिड़े और विवाद इस कदर बढ़ा की गोली भी चल गई घटना में 3 राउंड फायरिंग की गई जिसमें से एक गोली अंकुश त्रिवेदी के कंधे में लग आर-पार हो गई अन्य दो युवक भी लाठी डंडों और ईंट पत्थर से मारपीट में गम्भीर रूप से घायल हुए है जहाँ उपचार के दौरान हालात बिगड़ते देख अंकुश को कानपुर के हैलट अस्पताल रैफर कर दिया था अन्य दोनों घायलों को जिला अस्पलात में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया |

यह भी देखें : कानपुर देहात में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की हत्या से सनसनी

दुआरी गांव में दोनों पक्षो के विवाद की जानकारी के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है अकबरपुर क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया पीड़ित पक्ष ने शिकायत कर 4 लोगो को आरोपी बनाया है फिलहाल पुलिस ने तातपर्यता दिखाते हुए 2 लोगो को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ शुरू की गई है अन्य दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार के टीम लगाई गई है |

You may also like

Leave a Comment