Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया नगर निकाय चुनाव के संबंध में भाजपा पदाधिकारियों ने की बैठक

नगर निकाय चुनाव के संबंध में भाजपा पदाधिकारियों ने की बैठक

by
नगर निकाय चुनाव के संबंध में भाजपा पदाधिकारियों ने की बैठक

नगर निकाय चुनाव के संबंध में भाजपा पदाधिकारियों ने की बैठक

औरैया। निकाय चुनाव 2022 के परिपेक्ष में शनिवार को नगर पंचायत दिबियापुर के चुनाव की तैयारी एवं अपेक्षित पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई ॥ बैठक की अध्यक्षता दिबियापुर मंडल प्रभारी जगमोहन सिंह ने की। बैठक में मुख्य वक्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने आगामी निकाय चुनाव कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की जिसमें मतदाता अभियान ,पदाधिकारियों को करने वाले करणी कार्य, बूथ प्रबंधन कार्य, अभियान एवं कार्यक्रम की जानकारी बैठक में उपस्थित अपेक्षित पार्टी पदाधिकारियों को दी॥ बैठक में औरैया सदर की विधायक गुड़िया कठेरिया ने भी चुनाव के अपने अनुभव व दिशा निर्देश दिए।

यह भी देखें :खनन माफियाओं की दहशत

दिबियापुर नगर पंचायत निकाय बैठक में प्रमुख रूप से जिला संयोजक नगर निकाय शिव सिंह भारती ,जिला सह संयोजक अमरचंद राठौर ,जिला संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ आदित्य चतुर्वेदी, दिबियापुर नगर पंचायत चुनाव प्रभारी अनिल गुप्ता, दिबियापुर नगर पंचायत चुनाव संयोजक एवं बैठक संचालक राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य, मंडल प्रभारी दिबियापुर कुलदीप दुबे मंडल अध्यक्ष बूथ प्रबंधन प्रमुख नगर पंचायत दिबियापुर डॉ शॗवेंद्र सिंह गौर ,मतदाता सूची प्रमुख नगर पंचायत दिबियापुर चंद्रकांति मिश्रा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह भदोरिया ,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कन्हैया पांडे, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा आशुतोष राजपूत आदि ने बैठक में उपस्थित रहकर आगामी कार्य योजना बनाई।

यह भी देखें : कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया गया

You may also like

Leave a Comment