Home देश वैवाहिक बंधन में बंधी एथलीट सुधा सिंह

वैवाहिक बंधन में बंधी एथलीट सुधा सिंह

by Tejas Khabar
वैवाहिक बंधन में बंधी एथलीट सुधा सिंह

रायबरेली । एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता एवं पद्मश्री से सम्मानित एथलीट सुधा सिंह गुरुवार को वैवाहिक बंधन में बंध गयीं। 25 जून 1986 को रायबरेली में जन्मी सुधा सिंह का विवाह आज लखनऊ के होटल क्लर्क अवध में हो रहा है। वह रायबरेली आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने में यह ओएसडी स्पोर्ट्स के पद पर कार्यरत है। बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुधा सिंह ने अपनी प्रतिभा के बल से खेल की दुनियां में ऊंचा मुकाम हासिल किया है।

यह भी देखें : दिबियापुर, औरैया में धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव

एथलेटिक्स में कैरियर संवारने के लिए सुधा सिंह ने वर्ष 2003 में स्पोर्टस हास्टल लखनऊ ज्वाइन किया और आगे कदम बढ़ाया। तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा। पानी और बाधा को पार करके दौड़ पूरी करने वाले स्टीपल चेज जैसे खेल को खेलने वाली सुधा जीवन की दौड़ में भी किसी रुकावट को अपनी सफलता के आगे नहीं आने दिया।

यह भी देखें : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान

यही वजह है कि 13 साल की मेहनत के बाद उसे पहले कामन वेल्थ गेम्स में मौका मिला, फिर एशियन गेम्स में भागीदारी की। एशियन गेम्स ने तो उसकी किस्मत ही बदल दी। वर्ष 2010 ग्वानझू में स्वर्ण पदक हासिल करके परिवार, जिला, प्रदेश और देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया। उनकी काबिलियत पर 2012 में अर्जुन अवार्ड के बाद लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2021 में उन्हें पदमश्री से सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment