श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 1 आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।बुधवार की रात आतंकवादी अनायत अशरफ डार ने एक नागरिक जीवर हमीद भट पर गोली चलाई, जो गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
महंत नरेंद्र गिरि मामले में योगी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
डार पहले आतंकवादियों का एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) था। पुलिस ने कहा, “अनायत अपने गांव और उसके आसपास के अन्य लोगों को अवैध रूप से हासिल किए गए हथियारों से धमकाता भी था। कई संदिग्धों से गहन पूछताछ और स्रोतों से इनपुट के बाद, केशवा गांव में एक अभियान लॉन्च किया गया था। घिर जाने के बाद उसने उसने संयुक्त खोज दल पर गोलीबारी की।
गद्दारी और आतंकियों से संबंध के आरोप में उपराज्यपाल ने छह कर्मचारियों को किया बर्खास्त
पुलिस ने कहा, “लक्षित क्षेत्र के आस-पास के घरों में सभी नागरिकों को निकाल दिया गया था। उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं माना। बाद में, मुठभेड़ के दौरान उक्त नए सक्रिय आतंकवादी को ढेर कर दिया गया।”पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक पिस्टल और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।
मेरे फाउंडेशन का हर एक रुपया एक जिंदगी बचाने का इंतजार कर रहा है: साेनू सूद