Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया सभी अधिकारी कार्यालय में समय पर उपस्थित होकर संबंधित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करे – मानवेन्द्र सिंह

सभी अधिकारी कार्यालय में समय पर उपस्थित होकर संबंधित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करे – मानवेन्द्र सिंह

by Tejas Khabar
सभी अधिकारी कार्यालय में समय पर उपस्थित होकर संबंधित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करे - मानवेन्द्र सिंह

आईएएस मानवेंद्र सिंह औरैया जिले के तहसील बिधूना के निवासी है

मुरादाबाद।ओरैया जिले के तहसील बिधूना निवासी नोएडा अथॉरिटी से मुरादाबाद जिले में स्थानांतरित हुए 2010 बैच के आईएएस अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सोमवार को नये जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। जिला कोषागार पहुंचकर उन्होंने डबल लॉकर का चार्ज लिया। इससे पूर्व उनको पुलिस गारद द्वारा सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद प्रदेश का महत्वपूर्ण जनपद है। पीतल उद्योग के कारण देश में प्रसिद्ध है। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि अंतिम पायदान पर रहने वाले प्रत्येक आम नागरिक को केन्द्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजना का लाभ मिल सके।

यह भी देखें : राज्यसभा सांसद ने किया अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण

उन्होंने पूर्व जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह की कार्यशैली की प्रसंशा करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जन सुनवाई में आने वाली समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाये। नवागत जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि वह ललितपुर ,फरूखाबाद ,बरेली जनपद के बाद मुरादाबाद के जिलाधिकारी बने है। जनपद में कानून व्यवस्था का मजबूती के साथ-साथ विकास परक योजनाओं को नियत समय पर पूर्ण कराने पर उनका पूरा फोकस रहेगा। राष्ट्रीय जल पुरस्कार से दो बार सम्मानित जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि मुरादाबाद का स्थान प्रदेश में जन सुनवाई में यथा शीघ्र पहले नम्बर पर होगा। सितंबर-अक्टूबर का महीना त्योहारों का है, मुरादाबाद में सभी त्यौहार सौहार्दपूर्ण तरीके से शांतिपूर्वक मनाए जाएंगे, शासन की प्राथमिकताओं के साथ कोई भी समझौता नहीं होगा।

यह भी देखें : हॉकी-डंडों से लैस एक दर्जन दबंगों ने दुकान में घुसकर की मारपीट, मचाया उत्पात

जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों को समय से कार्यालय आना होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में गौ संरक्षण विषय पर श्री सिंह ने सबसे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रजेन्टेशन दिया था तब वह ललितपुर में डीएम थे। योगी जी उनके प्रजेन्टेशन से बहुत प्रभावित हुए थे उसी दिन से प्रदेश में गौ संरक्षण अभियान चालू हुआ था जो आज भी चल रहा है। प्रदेश में भूसा बैंक, घर घर से गऊ माता को रोटी का संकलन करना भी श्री सिंह का सुझाव था।

You may also like

Leave a Comment