Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ बांके बिहारी मंदिर के निकट हुई दुर्घटना पर अखिलेश ने जताया शोक

बांके बिहारी मंदिर के निकट हुई दुर्घटना पर अखिलेश ने जताया शोक

by Tejas Khabar
बांके बिहारी मंदिर के निकट हुई दुर्घटना पर अखिलेश ने जताया शोक

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मथुरा वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के निकट एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत पर बुधवार को गहरा शोक व्यक्त किया। श्री यादव ने हादसे पर दु:ख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री यादव ने भाजपा सरकार से मलबे में दब जाने से गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं के समुचित इलाज की व्यवस्था किये जाने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

यह भी देखें : खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गये 44,999 रूपये की धनराशि को साइबर टीम ने पीड़ित के खाते में कराए वापस

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मथुरा समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था देखी। महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने स्थानीय चिकित्सालय में एमआरआई मशीन न होने की जानकारी सीएमओ को दे दी है। भाजपा सरकार को तत्काल घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।

You may also like

Leave a Comment