Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया आप के हेमंत पोरवाल बने जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों ने जताई खुशी

आप के हेमंत पोरवाल बने जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों ने जताई खुशी

by Tejas Khabar
आप के हेमंत पोरवाल बने जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों ने जताई खुशी

जिम्मेदारियों का ईमानदारी से करुंगा निर्वहन:_ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष

औरैया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष ने औरैया जिले के युवा सक्रिय नेता व उनके संघर्षों को देखते हुए औरैया निवासी हेमन्त पोरवाल को औरैया जिले का जिलाध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद बोले की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से करुंगा निर्वहन।पदाधिकारियों व कार्यकेताओ ने जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया । जिलाध्यक्ष बनने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

यह भी देखें : योग आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने श्रेष्ठ योग पंचरत्न सम्मान से योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर नवनियुक्त आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमन्त पोरवाल को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हेमन्त पोरवाल ने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो सब वर्गों का सम्मान करती है।हर वर्ग के लिए पार्टी ने विकास का दरवाजा खोला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का विश्वास व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। उन्होंने ने कहा की मैं बचपन से ही केजरीवाल के विचारों व सिद्धांतो को मानता हूं ।। पार्टी में सदैव ही सच्चे सिपाही के रूप में कार्य किया है । पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment