तेजस ख़बर

मैनपुरी में नदी में तैरता दिखा राम नाम का पत्थर

मैनपुरी में नदी में तैरता दिखा राम नाम का पत्थर

मैनपुरी में नदी में तैरता दिखा राम नाम का पत्थर

मैनपुरी में ईसन नदी में एक पत्थर तैरने का वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर राम लिखा है, ये पत्थर पानी में नहीं डूब रहा है, पत्थर का बजन 5.700 किलोग्राम है, पानी मे तैरने बाला ये पत्थर कौतूहल का विषय बना हुआ है। राम रावण युद्ध के दौरान नल नील ने जो पुल बनाया था उससे जोड़कर लोग इसे देख रहे है। वायरल वीडियो थाना बेवर इलाके के अहमलपुर गाँव के निकट से होकर गुजर रही ईसन नदी का है, बताया जा रहा है कि बीती 30 जुलाई की सुबह गाँव के कुछ छोटे बच्चे नदी में मछलियां पकड़ रहे थे

यह भी देखें: शराबी पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

उसी दौरान उन्हें नदी के किनारे एक काला सा पत्थर तैरता हुआ दिखाई दिया, पत्थर को बच्चों ने नदी से निकाल लिया, पत्थर पर राम लिखा हुआ है। पत्थर को तोड़कर देखा तो ठोस निकला, इसके बाद पत्थर को पुनः जोड़ दिया। लोग इस पत्थर को धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहे है, लोगों का मानना है कि राम रावण के युद्ध के दौरान नल नील ने जो पुल बनाया था उसका भी ये पत्थर हो सकता है। स्थानीय लोग पूजा पाठ के लिए इस चमत्कारी पत्थर को एक मंदिर के पास स्थापित करना चाहते है। हालांकि इस पत्थर का बजन आकार के सापेक्ष काफी कम है।

यह भी देखें: मैनपुरी में किराए का मकान लेकर असलाह फैक्ट्री चला रहे मुंगेर के नौ शातिर गिरफ्तार

Exit mobile version