Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया अनुशासनहीनता पर 5 पदाधिकारियों को 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित किया गया

अनुशासनहीनता पर 5 पदाधिकारियों को 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित किया गया

by

औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा के पांच नेताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष औरैया ने अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा घोषित किए गए पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की पार्टी विरोधी अपनाई जा रही गतिविधियों पर संज्ञान लेते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष औरैया श्रीराम मिश्रा ने भाजपा के सक्रिय सदस्य विनायक राव शाक्य ,सक्रिय सदस्य क्रांत कुमार उर्फ टीटू भदौरिया, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य लम्बरदार नायक, भाजपा के सेक्टर संयोजक रामकरन सिंह कुशवाह व सेक्टर प्रभारी मुखलाल बाथम को अनुशासनहीनता के आरोप में 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्रा ने कहा है कि जो भी भाजपा के नेता कार्यकर्ता भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में पार्टी के नेताओं के फोटो झंडे लगाकर चुनाव प्रचार करेंगे । उन सभी के विरुद्ध अनुशासन हीनता की कार्यवाही की जाएगी।‌

You may also like

Leave a Comment