तेजस ख़बर

ढोल नगाड़ो के साथ इटावा से अमरनाथ रवाना हुआ 37 सदस्यीय द्वितीय जत्था

ढोल नगाड़ो के साथ इटावा से अमरनाथ रवाना हुआ 37 सदस्यीय द्वितीय जत्था

ढोल नगाड़ो के साथ इटावा से अमरनाथ रवाना हुआ 37 सदस्यीय द्वितीय जत्था

इटावा। इटावा के मोहल्ला पुल कहारन घटिया अजमत अली सराय शेख करनपुरा आदि से अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था गोमती एक्सप्रेस दिल्ली दिल्ली से सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस से रवाना हुआ जिसका पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ समाजवादी नेता फुरकान अहमद ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत कर रवाना किया। अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के तत्वाधान में गोविंद कश्यप चीनू पोरवाल के नेतृत्व में 34सदस्यी जत्था गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली, दिल्ली से दुरान्तो मेल से जम्मू के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर उन्हें फूल मालाओं से लादकर रवाना किया गया।

यह भी देखें : कराटे चैंपियन अक्ष हयारण ( गोल्ड मेडल) एजल हयारण (रजत पदक ) का व्यापार मंडल ने किया सम्मान

अमरनाथ रवाना हुए जत्थे ने ढोल नगाड़ों के साथ कटराशमसेर खां से रेलव स्टेशन के लिए प्रस्थान किया। जत्थे में शामिल अमरनाथ यात्रा पर जाते हुये युवाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि भोले तेरा रूप निराला अमरनाथ में डेरा डाला, कश्मीर की वादी में भोले शंकर की शादी में आदि नारीं  से शहर शिवमय हो गया। रेलवे स्टेशन से जत्था जम्मू के लिए रवाना हो गया। जो वहां से बाल टाल होते हुये 05 जुलाई को बाबा के दर्शन करेगा।

यह भी देखें : सीआईएसएफ जवान की बहन का दिनदहाडे़ मंगलसूत्र तोड़ ले गए बाइक सवार लुटेरे

जिसमें प्रमुख रूप से गोविंद कश्यप सौरभ कश्यप विवेक कश्यप सागर कश्यप सूरज कश्यप् अमन कश्यप सत्यम शिवम कुशवाहा सनी कुशवाहा अमित कुमार मुनेश कुशवाहा आयुष कुशवाहा गीतम कश्यप दीपक गुप्ता अनुज कुमार सत्येंद्र यादव बसंत कुमार नारायण बाबू रामसिंह रविंद्र सिंह लाखन सिंह विनोद कुमार विमल कुमार गिरीश कुमार अतुल कुमार सोहेल कुमार रजत कुमार राहुल राठौर अशोक कुशवाहा रामकुमार वर्मा आदि को फूल माला पहना कर रवाना किया गया स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष ओम रतन कश्यप,जय सिहं चैहान विवेक रंजन गुप्ता देवेन्द्र शर्मा राजेश कश्यप राकेश कुशवाहपंछी सहित अन्य लोग प्रमुख से मौजूद रहे।

यह भी देखें : इकदिल पहुँची रक्तदान जागरूकता संवाद पदयात्रा

यह भी देखें : इटावा में अफसरों के सामने उठी मंगलवार साप्ताहिक बन्दी निरस्त किए जाने की मांग

Exit mobile version