तेजस ख़बर

कराटे चैंपियन अक्ष हयारण ( गोल्ड मेडल) एजल हयारण (रजत पदक ) का व्यापार मंडल ने किया सम्मान

कराटे चैंपियन अक्ष हयारण ( गोल्ड मेडल) एजल हयारण (रजत पदक ) का व्यापार मंडल ने किया  सम्मान

कराटे चैंपियन अक्ष हयारण ( गोल्ड मेडल) एजल हयारण (रजत पदक ) का व्यापार मंडल ने किया सम्मान

इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा ज़िला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नेशनल चंडीगढ़ कराटे चैंपियनशिप में अक्ष हयारण गोल्ड मेडल एवम् एंजल हयारण रजत पदक विजेता का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

यह भी देखें : सीआईएसएफ जवान की बहन का दिनदहाडे़ मंगलसूत्र तोड़ ले गए बाइक सवार लुटेरे

जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा इटावा जनपद के वरिष्ठ व्यापारी श्री संतोष हयारण पौत्र पौत्री ने नेशनल चंडीगढ़ कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल एवं रजत पदक प्राप्त करके इटावा जनपद का नाम रोशन किया। आज अखिल भारतीय    उद्योग व्यापार मंडल ने इन विजेताओं को सम्मान करते हुए उत्साह वर्धन किया।

यह भी देखें : इकदिल पहुँची रक्तदान जागरूकता संवाद पदयात्रा

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह    चौहान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ संतोष राठौर जिला मंत्री इकरार अहमद जिला मंत्री संतोष कुमार युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा सहित  आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version