Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया 30 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया,250 करोड़ की योजनाओ का भी हुआ लोकार्पण

30 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया,250 करोड़ की योजनाओ का भी हुआ लोकार्पण

by Tejas Khabar
30 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया,250 करोड़ की योजनाओ का भी हुआ लोकार्पण

जलशक्ति मंत्री ने कहा लड़कियों को छेड़ने वाला अब मरेगा नेता भी उसे बचा नहीं पाएगा

औरैया । विकास खंड औरैया में 30 मीटर ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण जल जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इसके साथ ही 250 करोड़ की विकास योजनाओं का भी लोकार्पण किया गया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मोदी योगी सरकार की खूबियां भी गिनाई। कहा योगी सरकार में कानून का राज है। रात में लड़कियां महिलाएं निकल सकती है अगर किसी ने छेड़ दिया तो वह मरेगा नेता भी उसे बचा नही पायेगा।

यह भी देखें : औरैया में डॉक्टर की लापरवाही से आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत

कार्यक्रम का शुभारंभ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद 30 मीटर ऊंचे तिरंगा का लोकार्पण कर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम स्थल पर ही 250 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सौरभ भूषण शर्मा ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सामुहिक विवाह योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज यूपी में योगी सरकार में कानून का राज है।

यह भी देखें : बजट पर चर्चा: ग्रीन बजट युवाओं को कराएगा रोजगार के नये अवसर उपलब्ध

लोगों की मानशिकता बदल रही है। लोग राष्ट्रहित सोच रहे है। वह सिंगापुर गए तो वहां जे नागरिक ने बताया कि काशी में रिक्शे वाले को गलती से 500 रुपया ज्यादा दे दिया तो रिक्शा वाले ने 500 रुपया वापिस कर दिया। कहा कि आज लड़कियां महिलाएं रात में निकल सकती है। छेड़ने वाले को अब मरना होगा। उसे कोई नेता नही बचा सकता। इसके अलावा मंत्री ने मोदी सरकार का भी गुणगान किया।
इस दौरान,राज्यसभा सांसद गीता शाक्य प्रतिनिधि ऋषी पांडेय,प्रांशु दत्त द्ववेदी,सदर विधायक गुड़िया कठेरिया,जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, भाजपा नेता सौरभ भूषण शर्मा, जिलापंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे,अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय,मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment