Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 135 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बधे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 135 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बधे

by Tejas Khabar
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 135 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बधे

पूर्व राज्यमंत्री,भाजपा जिला प्रभारी,जिलाध्यक्ष ने वर वधू को दिया आशीर्वाद

औरैया । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में ककोर स्थित तिरंगा मैदान में कुल 135 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बधे। उक्त अवसर पर 131 जोड़ों को हिंदू रीति रिवाज से तथा 04 जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वही पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत,भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता,राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि एवम जिला मंत्री सुधांशु पांडेय ऋषि,पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमलेश अवस्थी,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला,जिला मंत्री इंद्रपाल सिंह पाल ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।

यह भी देखें : राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ग्राम उमरी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली का किया आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने उक्त अवसर पर कहा कि इन जोड़ों ने अपने-अपने जीवनसाथी को चुनकर आगे सुखमय जीवन व्यतीत करने का रास्ता ढूंढा है जो अपने सुखमय जीवन को साथ रहकर व्यतीत करेंगे। उन्होंने नव दांपत्य को वस्त्र आदि देते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शादी के दौरान रुपये 35000 कन्या के बैंक खाते में जमा किया जाता है रुपये 10000 की पायल, बिछिया, वस्त्र, बर्तन तथा रुपये 6000 अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किया जाता है। उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी करुणापति मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी कामिनी गौतम सहित खंड विकास अधिकारी व शादी के जोड़ों के अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment