तेजस ख़बर

यमुना नदी मे नहाते वक्त डूबने से युवक की मौत

यमुना नदी मे नहाते वक्त डूबने से युवक की मौत
यमुना नदी मे नहाते वक्त डूबने से युवक की मौत

जालौन | जालौन जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां कानपुर से आए दोस्त नदी में नहाने गए थे,नहाते समय एक दोस्त की नदी में डूबने से मौत हो गई। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नदी से युवक के शव को बाहर निकाला गया जहां बाद में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामें की कार्यवाही की है।

यह भी देखें : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

बता दें कि जालौन के कालपी नगर स्थित यमुना नदी के किनारे घाट में नहाने के दौरान डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक उवैस कानपुर के कर्नलगंज का निवासी था। वह कालपी में अपने साथियों के साथ मजार पर आया था, इसके बाद वह यमुना नदी में नहाने चला गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घाट पर कपड़े उतार कर उवैस ने यमुना नदी में स्नान करने के लिए डुबकी लगाई।

यह भी देखें : पुलिस ने भेड़ चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का किया भंडाफोड़

इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नदी में डूब गया। आसपास के लोगों ने उवैस को यमुना नदी से निकाला। लेकिन तब तक उवैस की डूबने से मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि कानपुर से कुछ लोग कालपी आए थे। इस दौरान वह यमुना नदी में नहाने गए थे इनमें से एक की नदी में डूबने से मौत हो गई।

Exit mobile version