Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया यमुना का जलस्तर घटा, कीचड़ ने बढ़ाई मुसीबतें

यमुना का जलस्तर घटा, कीचड़ ने बढ़ाई मुसीबतें

by
यमुना का जलस्तर घटा, कीचड़ ने बढ़ाई मुसीबतें

यमुना का जलस्तर घटा, कीचड़ ने बढ़ाई मुसीबतें

  • जलभराव के कारण घरों में पड़ी दरारें

अयाना। कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना नदी का जलस्तर पिछले कई दिनों से निरंतर बढ़ रहा था।शनिवार शाम को जलस्तर होने के बाद रविवार सुबह करीब एक मीटर घट जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं कीचड़ ने लोगों की दुस्वरियाँ बढ़ा दी है। यमुना के बढ़े जलस्तर से अजीतमल व औरैया तहसील क्षेत्र के करीब 20 गांवों में पानी ने भयंकर तबाही मचाई। घरों में पानी भर जाने की वजह से ग्रामीणों को गांव के बाहर तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर थे।

यह भी देखें: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने निकाली पैदल यात्रा

रविवार सुबह तक करीब एक मीटर घटे जलस्तर से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पानी घटने के साथ कीचड़, मिट्टी कटान व जमीन के बैठक ले जाने से ग्रामीणों की समस्या बढ़ गयी है। कुछ घरों से पानी निकल जाने के बाद से लोग घरों से कीचड़ निकालते दिखे। वहीं कुछ घरों में अभी भी पानी भरा हुआ है। जलभराव की वजह से लोगों के पक्के मकानों में दरारें व चटकन आ गयी है, लोगों को कच्चे मकान गिरने का डर सता रहा है।

यह भी देखें: सनातन धर्म के प्रगति के लिए पूरे देश में आर्य समाज कर रही है कार्य __ स्वामी सच्चिदानन्द

You may also like

1 comment

Leave a Comment