Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशउन्नाव मंडप में उतरा विग तो खुल गया गंजे दूल्हे का राज,यह देख लड़की ने बारात लौटाई

मंडप में उतरा विग तो खुल गया गंजे दूल्हे का राज,यह देख लड़की ने बारात लौटाई

by
मंडप में उतरा विग तो खुल गया गंजे दूल्हे का राज,यह देख लड़की ने बारात लौटाई

मंडप में उतरा विग तो खुल गया गंजे दूल्हे का राज,यह देख लड़की ने बारात लौटाई

उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र का मामला, बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

दूल्हा और दूल्हे के पिता को बंधक बनाया गया
लड़के वालों ने दुल्हन पक्ष को 6 लाख दिए

 उन्नाव । खबर उन्नाव से है जहां मंडप में अचानक दूल्हे की पोल खुलने से ‘दुल्हन ने किया शादी से इंकार। दर असल हुआ यूं कि दूल्हे के सर से बिग हटते ही गंजे दूल्हे की पोल खुल गई । शादी के मण्डप में मंगलगीत गा रही महिलाओं के मुंह से अचानक निकला “दूल्हा तो गंजा है” । दुल्हन मण्डप छोड़ भागी। कन्या पक्ष ने शादी से किया इंकार। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामने सम्भ्रांत लोंगो को साथ लेकर रिश्ते को जोड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रही।

यह भी देखें : कानपुर देहात बिजली की टीम पर दबंगों ने किया हमला

उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर निवासी निशा की शादी आवास विकास कालोनी कानपुर निवासी पंकज कश्यप से तय थी। 20 मई को सायं गाजे-बाजे के साथ बरात दूल्हन के दरवाजे पर पहुंची।कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया। बारातियों ने डीजे पर डांस कर खूब आनंद लिया। खाना होने के बाद वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाल पहना कर रस्म निभाई। हिंदू रीति-रिवाज में मण्डप के नीचे सात फेरे, व सात वचनों के बिना शादी पूर्ण नहीं होती।

यह भी देखें : सिद्धार्थ नगर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख

देर रात भांवरो का सिलसिला शुरू हुआ जहां आचार्य वैदिक मंत्रोच्चारण कर शादी की रस्में कराने लगे । इसी बीच दूल्हे को चक्कर आ गया और वो बेहोश हो गया। वर-कन्या पक्ष में हडकम्प मच गया। दूल्हन का भाई विपिन दूल्हे का सर मलने लगा। सर मलते ही दूल्हे के सिर पर लगी बिग उसके हाथ में आ गई। गंजे दूल्हे की पोल खुलते ही कन्या पक्ष सन्न रह गया। मंगलगीत गा रही महिलाएं अवधी भाषा में तरह की चर्चायें करने लगी। एक ने कहा ‘दूल्हा तो गंजा है।

यह भी देखें : सफारी पार्क में शेर मनन हुआ बीमार

दूसरी ने कहा’ दुलहाक खोपड़ीम बारय नाई’ यह खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। गांव के सम्भ्रांत लोग एक दूसरे को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अंततः रिश्ता जुड़ नहीं सकाक्षव लड़के पक्ष द्वारा लगभग 6 लाख रुपए लड़की पक्ष को दे कर समझौता हुआ व बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई।

You may also like

Leave a Comment