तेजस ख़बर

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में मतदाता जागरूकता अभियान किया आयोजन

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में मतदाता जागरूकता अभियान किया आयोजन

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में मतदाता जागरूकता अभियान किया आयोजन

मैनपुरी | सुदिती ग्लोबल एकेडमी,मैनपुरी में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया शहर के विद्यालय सुदिती ग्लोबल एकेडमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें आगामी चुनावों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था कार्यक्रम की शुरुआत मानव श्रंखला निर्माण से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने हाथ मिलाकर एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया।

यह भी देखें : धमकाने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मानव श्रंखला का अवलोकन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते प्रत्येक व्यक्ति को चुनावों में भाग लेकर अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनने का अधिकार है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी चुनावों में मतदान के लिये सभी को प्रेरित करने के लिए शपथ भी दिलवाई

Exit mobile version