तेजस ख़बर

यूपी की पहचान दंगा प्रदेश की थी

यूपी की पहचान दंगा प्रदेश की थी

यूपी की पहचान दंगा प्रदेश की थी

इटावा। कभी यूपी की पहचान दंगा प्रदेश की थी लेकिन 2017 में योगी के सीएम बनने के बाद बदलाव आया है, 2013 में मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ था और मुलायम परिवार के सदस्य सैफई में मुंबई की नर्तकियों का नाच देखने मे लगे हुए थे। उस समय के कद्दावर मंत्री के इशारे पर दंगाई आरोपियों को पुलिस ने रिहा कर दिया था। यह बात हर कोई भली भांति जानता है। उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने ये बाते अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मुजफ्फरनगर दंगे के बाद पीड़ितों की मदद करने के बजाय आरोपियों की मदद करने का काम किया गया। आज अखिलेश यादव पिछड़ी जाति के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश की गद्दी पर बैठाने की वकालत कर रहे हैं लेकिन जब सत्ता में आए थे तब केवल अपनी जाति वालो का भला कर रहे थे।

यह भी देखें : दबंगो की पिटाई से युवक की मौत

आबकारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सपा की सरकार में गुंडागर्दी करने वाले लोगों को सबसे पहले जेल भेजा है। आज गुंडागर्दी करने वाले पूरी तरह से उत्तर प्रदेश से बाहर हो गए हैं। माफिया उत्तर प्रदेश में कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रहे हैं, उत्तर प्रदेश में गुंडों के खिलाफ चलने वाला बुलडोजर अब दूसरे राज्यों में भी चलने लगा है। कहावत है कि लातो के भूत बातों से नही मानते है ठीक वैसी ही हालत गुंडों की भी हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया भर के सबसे लोकप्रिय नेता है, उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती चली जा रही है कोई नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के मुकाबले आज खड़ा नहीं हो पा रहा है और इसी वजह से देश दुनिया में यह नारा लगता है कि मोदी है तो मुमकिन है।

यह भी देखें : इटावा में गुड्डू मंसूरी बने व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष

2024 में संसदीय चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने का नितिन अग्रवाल ने दावा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से कह रहे है कि 100 विधायक लेकर आओ मुख्यमंत्री बना दूंगा। अखिलेश यादव आज तक मुख्यमंत्री की कुर्सी से नही उतर पाए है और अपने आप को मुख्यमंत्री मान करके ही चल रहे लेकिन भाव ऐसा पेश करते हैं कि वो पिछड़ों के सबसे बड़े हैतिसी है, उनके लोग आज भी उन्हें मुख्यमंत्री कहते है। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्या भाजपा के समर्पित नेता है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि व्यापारी जिसकी ओर होते है सरकार उसी की बनती है, इसलिय 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीता कर भाजपा की सरकार बनाने में जुट जाएं।

यह भी देखें : अखिलेश पहले परिवार जोड़े फिर भाजपा को तोड़ने की सोंचे: भूपेंद्र चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा मुखिया अखिलेश यादव के एक साथ आने को लेकर कहा कि 2019 के चुनाव में भी दो लड़के एक साथ का नारा आया था लेकिन क्या हुआ जनता ने नकार दिया, इसी तरह 2024 में जनता अखिलेश और नीतीश को भी नकार देगी। उन्होंने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कितने लोगों को धोखा दिया है ये जनता जान चुकी है और अब उनके झांसे में नही आएगी।

Exit mobile version