तेजस ख़बर

कल्याण सिंह के निधन के बाद यूपी सरकार का बड़ा फैसला

कल्याण सिंह के निधन के बाद यूपी सरकार का बड़ा फैसला
कल्याण सिंह के निधन के बाद यूपी सरकार का बड़ा फैसला

लखनऊ। हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सम्मान में यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान तथा बुलंदशहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखने का निर्णय लिया है।

यह भी देखें : राम के लिये सत्ता का त्याग करने वाले कल्याण के दिल में बसता था राम मंदिर

इससे पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में राम मंदिर को जाने वाले मार्ग के साथ अलीगढ़,एटा, बुलंदशहर, प्रयागराज में एक-एक मार्ग का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने का ऐलान करते हुए अधिकारियों को जल्द इस संबंध में औपचारिक कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

यह भी देखें : रामराज्य की परिकल्पना के साथ कल्याण ने किया था एसटीएफ का गठन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में 21 अगस्‍त की शाम लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उन्हें गत चार जुलाई को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर उत्‍तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। 23 अगस्‍त को उनके अंतिम संस्‍कार के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश था।

यह भी देखें : कल्याण सिंह के निधन पर 3 दिन का शोक, 23 को सार्वजनिक अवकाश

कल्‍याण सिंह के अंतिम संस्‍कार में पूरे समय खुद सीएम योगी आदित्‍यनाथ मौजूद रहे। दो दिन पहले पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह के सांसद बेटे राजवीर सिंह ने उनके पिता के दाह संस्‍कार में साथ देने के लिए सीएम योगी आदित्‍यनाथ की तारीफ की थी। उन्‍होंने सीएम योगी को धन्‍यवाद देते हुए एक भावुक पोस्‍ट में बताया कि कैसे सीएम अस्‍पताल से कल्‍याण सिंह के पार्थिव शरीर के साथ ही उनके घर गए और वहां शांति पाठ कराया। वह विधानभवन और भाजपा कार्यालय भी गए। अलीगढ़ स्थित पैतृक गांव आकर खुद सारी व्‍यवस्‍थाएं संभाल लीं।

Exit mobile version