तेजस ख़बर

यूपी के अलावा इस बड़े राज्य में भी कल्याण सिंह के निधन पर आज सार्वजनिक अवकाश

यूपी के अलावा इस बड़े राज्य में भी कल्याण सिंह के निधन पर आज सार्वजनिक अवकाश
यूपी के अलावा इस बड़े राज्य में भी कल्याण सिंह के निधन पर आज सार्वजनिक अवकाश

स्‍कूल, बैंक और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य राजस्थान में भी आज का (23 अगस्त) सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यूपी के दो बार मुख्यमंत्री व राजस्थान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का 89 वर्ष की आयु में शनिवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

यह भी देखें : रामराज्य की परिकल्पना के साथ कल्याण ने किया था एसटीएफ का गठन

उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार को (23 अगस्त) को अलीगढ़ के नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा। इसके चलते कल यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यूपी सरकार ने शनिवार को उनके निधन पर शोक जताते हुए प्रदेश में तीन दिनों के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की थी।
यूपी में आज सार्वजनिक अवकाश के दौरान सभी कार्यालयों, स्‍कूलों में अवकाश रहेगा। इसकी घोषणा उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से की गई है।

यह भी देखें : कल्याण सिंह के निधन पर 3 दिन का शोक, 23 को सार्वजनिक अवकाश

नरौरा में आज पंचतत्व में विलीन होगें कल्याण सिंह

दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा स्थित गंगा किनारे बांसी घाट पर आज (23 अगस्त को) किया जाएगा। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के पहुंचने की संभावना है।नरोरा थाना क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से आने वाले वीवीआइपी के लिए चार हेलीपैड भी बनाए गए हैं। कल्याण सिंह के देहावसान की खबर मिलने के बाद से ही डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय, एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत भारती सहित अनेक आलाधिकारी नरौरा में सुरक्षा के साथ अन्‍य व्यवस्थाएं करने में जुटे हैं।

यह भी देखें : यूपी में जल्द हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार,जानिए किन नेताओं को मिल सकती जगह

राजस्‍थान में दो दिनों का राजकीय शोक

दिवांगत कल्याण सिंह राजस्‍थान के राज्‍यपाल भी रहे हैं। कांग्रेस शासित राजस्‍थान में भी सरकार ने बीजेपी के दिग्‍गज नेता पूर्व राज्यपाल कल्‍याण सिंह के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्‍त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इससे पहले राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की अध्‍यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के पूर्व राज्यपाल के निधन पर गहरा दुख जताया गया और शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

Exit mobile version