तेजस ख़बर

यूपी भाजपा ने प्रभारियों के नाम का किया ऐलान

यूपी भाजपा ने प्रभारियों के नाम का किया ऐलान

यूपी भाजपा ने प्रभारियों के नाम का किया ऐलान

लखनऊ | अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साेमवार को क्षेत्रीय प्रभारी, मोर्चो के प्रदेश प्रभारी तथा सह प्रभारी के साथ ही जिलों के प्रभारी घोषित किये | पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियां की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय प्रभारियों, मोर्चा प्रभारी व सहप्रभारियों तथा जिला प्रभारियों के नाम घोषित किए। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को ब्रज क्षेत्र का प्रभारी, प्रदेश महामंत्री संजय राय अवध क्षेत्र के प्रभारी, सुभाष यदुवंश पश्चिम क्षेत्र प्रभारी, अनूप गुप्ता कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र प्रभारी, अमर पाल मौर्य काशी क्षेत्र प्रभारी और गोविन्द नारायण शुक्ला को गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी घोषित किया गया।

यह भी देखें : आनंद सिंह बने भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी

इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा एवं सुरेश पासी युवा मोर्चा के सह प्रभारी घोषित किए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर एवं शकुन्तला चौहान को महिला मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा को किसान मोर्चा का प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे एवं शंकर गिरि को किसान मोर्चा का प्रदेश सह प्रभारी घोषित किया गया।

यह भी देखें : दिबियापुर में नहर पुल पर सूर्योदय पर अर्घ्य देने की तैयारी में जुटे श्रद्धालु

प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री पूनम बजाज तथा अभिजात मिश्रा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश सह प्रभारी घोषित किया गया है। प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी तथा प्रदेश मंत्री डीपी भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश सहप्रभारी घोषित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री शंकर लोधी को प्रदेश सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सहप्रभारी घोषित किया गया है। प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version