Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरइटावा इटावा में अंडर 16 बास्केटबॉल की टीम का चयन, दमखम दिखाने मेरठ हुई रवाना

इटावा में अंडर 16 बास्केटबॉल की टीम का चयन, दमखम दिखाने मेरठ हुई रवाना

by
इटावा में अंडर 16 बास्केटबॉल की टीम का चयन, दमखम दिखाने मेरठ हुई रवाना

इटावा में अंडर 16 बास्केटबॉल की टीम का चयन, दमखम दिखाने मेरठ हुई रवाना

इटावा। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में 25 से 30 जून तक मेरठ पब्लिक स्कूल मेरठ में आयोजित अंडर 16 बालक बालिका वर्ग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद की टीम की घोषणा की गई। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव धीरज पाठक ने बताया कि यह टीम शुक्रवार को मेरठ रवाना हो गई।

यह भी देखें : अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विवेक यादव कोषाध्यक्ष ए पी यादव ने किया। इस अवसर पर शशि शेखर त्रिपाठी सीमा त्रिपाठी अनिल चौधरी रेहान अजीज मौजूद रहे। कुलदीप सिंह प्रशिक्षक के नेतृत्व में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बॉस्केटबॉल अकैडमी से यह टीम प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं।

यह भी देखें : किसान इंटर कालेज भूलपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

अंडर 16 बालक वर्ग में अश्वनी कुमार कप्तान, सक्षम कुशवाह अनुराग त्रिपाठी लव यादव आशीष सिंह राज यादव ओम मिश्रा नवनीत यादव अथर्व चतुर्वेदी अनमोल सिंह परिहार शशांक शेखर त्रिपाठी सरस प्रताप प्रशिक्षक कुलदीप सिंह हैं। अंडर सिक्सटीन बालिका वर्ग मानसी सक्सेना कप्तान, साक्षी अदिति सिंह, युवना तिवारी, अन्वी, भूमि सिंह, सौरभी त्रिपाठी प्रशिक्षक सचिन यादव, टीम मैनेजर रुचि चतुर्वेदी रहीं।

You may also like

1 comment

Leave a Comment