तेजस ख़बर

कई मामलों में खास है आज की तारीख, पहली बार मना था राष्ट्रीय समुद्री दिवस, दांडी पहुंचे थे महात्मा गांधी

कई मामलों में खास है आज की तारीख, पहली बार मना था राष्ट्रीय समुद्री दिवस, दांडी पहुंचे थे महात्मा गांधी
कई मामलों में खास है आज की तारीख, पहली बार मना था राष्ट्रीय समुद्री दिवस, दांडी पहुंचे थे महात्मा गांधी

भारत एवं विश्व के इतिहास में 05 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का जन्म 1479 में।

जेकब रोजरविन ने 1722 में पूर्वी आयरलैंड की खोज की।

भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री एवं राजनेता बाबू जग जीवन राम का जन्म 1908 में।

यह भी देखें : भारत ने आज के ही दिन अपना पहला वैश्विक संचार उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा था

प्रख्यात भारतीय विदुषी एवं समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का निधन 1922 में।

महात्मा गांधी 1930 में अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडऩे के लिए दांडी पहुंचे।

भारत में आज के ही दिन 1949 में स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना हुई।

वर्ष 1957 में देश और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न चुनाव के बाद केरल में कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

यह भी देखें : भारत और विश्व के इतिहास में 2 अप्रैल की कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली ‘इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी’ की स्थापना 1961‌ में हुई।

नौसेना ने 1964 में पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।

वर्ष 1975 में सऊदी अरब के राजा फैजल की हत्या हुई।

देश का पहला नौसेना संग्रहालय 1979 में मुंबई में खुला।

यह भी देखें : भारत की पहली महिला डॉक्टर थीं आनंदीबाई जोशी, कोलकाता में शुरू हुआ था भारत का पहला डाकघर

अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण 1991 में हुआ।

बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की 1993 में रहस्यमय तरीके से मौत।

वर्ष 2008 में पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी।

Exit mobile version