Home देश भारत की पहली महिला डॉक्टर थीं आनंदीबाई जोशी, कोलकाता में शुरू हुआ था भारत का पहला डाकघर

भारत की पहली महिला डॉक्टर थीं आनंदीबाई जोशी, कोलकाता में शुरू हुआ था भारत का पहला डाकघर

by
भारत की पहली महिला डॉक्टर थीं आनंदीबाई जोशी, कोलकाता में शुरू हुआ था भारत का पहला  डाकघर
भारत की पहली महिला डॉक्टर थीं आनंदीबाई जोशी, कोलकाता में शुरू हुआ था भारत का पहला डाकघर

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मार्च की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:-

सिखों के दूसरे गुरु अंगद देव जी का जन्म 1504 में।

महान भौतिकशास्त्री आइजक न्यूटन का निधन 1727 में। सर आइज़ैक न्यूटन इंग्लैंड के एक वैज्ञानिक थे। जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धान्त की खोज की। वे एक महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिष एवं दार्शनिक थे। इनका शोध प्रपत्र ‘प्राकृतिक दर्शन के गणितीय सिद्धांतों ’ सन् 1687 में प्रकाशित हुआ, जिसमें सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण एवं गति के नियमों की व्याख्या की गई थी और इस प्रकार चिरसम्मत भौतिकी (क्लासिकल भौतिकी) की नींव रखी। उनकी फिलोसोफी नेचुरेलिस प्रिन्सिपिया मेथेमेटिका, 1687 में प्रकाशित हुई, यह विज्ञान के इतिहास में अपने आप में सबसे प्रभावशाली पुस्तक है, जो अधिकांश साहित्यिक यांत्रिकी के लिए आधारभूत कार्य की भूमिका निभाती है।

यह भी देखें : पांच साल पहले आज के ही दिन दिल्ली के मशहूर रीगल सिनेमा हॉल को कर दिया गया था बंद

भारत में 1774 में डाक सेवा शुरू, पहला डाकघर आज के ही दिन बंगाल के तत्कालीन गवर्नर वारेन हेस्टिंग्स ने कोलकाता (अब कोलकाता) में बनवाया था अंग्रेजों ने इसकी शुरुआत अपने व्यापारिक हितों को ध्यान में रखकर की थी। समय के साथ यह व्यवस्था आमजन के लिए संदेशों के आदान-प्रदान का प्रमुख जरिया बन गई।

आज के ही दिन 1865 में पुणे में भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी का जन्म हुआ था। 9 साल की उम्र में शादी होने और 14 साल की उम्र में मां बनने के बाद 10 दिन में ही गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात की मौत होने के बाद उन्होंने डॉक्टर बनने का संकल्प लिया था। 19 साल की उम्र में अमेरिका से एमडी की डिग्री हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी थीं। 26 फरवरी 1887 को 22 साल की उम्र में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।

यह भी देखें : केंद्रीय कर्मचारियों को मिली सौगात, 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा

पेरिस का मशहूर एफेल टावर 1889 में आधिकारिक तौर पर खुला।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा 1959 में अपने 20 शिष्यों के साथ भारत की सीमा में पहुंचे।

भारतीय अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन 1972 में।

अमेरिका के महान फर्राटा धावक जेसी ओवंस का 1980 में निधन।

यह भी देखें : भारत मे सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी हाइड्रोजन कारें, गडकरी ने की सवारी

वर्ष 1981में एक घरेलू विमान का अपहरण करने वाले इंडोनेशिया के पांच आतंकवादियों में से चार को थाइलैंड के बैंकाक में मार गिराया गया।

कोलम्बिया में 1983 में आए भूकंप से लगभग 5000 लोगों की मौत हुई।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को 1990 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया गया।

वर्ष 2002 में 21वीं एनसीएए महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप सैन एंटोनियो में आयोजित की गई।

अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में 2004 में एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।

You may also like

Leave a Comment