Home देश पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की आज जयंती, टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया था

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की आज जयंती, टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया था

by
पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की आज जयंती, टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया था

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की आज जयंती, टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

एम्सटरडेम में दो लाेगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिए जाने के विरोध में 1748 में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।

वर्ष 1820 में टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया।

ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की ताजपोशी 1838 में लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गई।

एंटोइन जोसेफ सैक्स ने 1846 में सैक्सोफोन का पेटेंट कराया।

आज के ही दिन 1921 में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का जन्म हुआ।

यह भी देखें : राष्ट्रगीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की आज जयंती, आज ही के दिन लगा था दुनिया का पहला एटीएम

जर्मनी और रोमानिया के सैनिकों ने 1941 में रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों को हत्या कर दी।

जर्मनी की सेना ने 1941 में पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा जमाया।

ईरान में 1981 में हुए एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई।

चीन ने कैलाश और मानसरोवर के लिए 1981 में सड़क मार्ग खोला।

तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन 2004 में शुरु हुआ।

यह भी देखें : आज के ही दिन हुई थी देश में आपातकाल लगाने की घोषणा, माइकल जैक्सन का हुआ था निधन

इराक में 2012 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और 50 घायल हो गये।

तुर्की के इस्तांबुल अटतर्क हवाई अड्डे पर 2016 में हुए आतंकवादी हमले में 42 लोग मारे गए और 230 से ज्यादा अन्य घायल हुए।

‘स्पाइडर-मैन : होमकमिंग’ का प्रीमियर 2017 में लॉसएंजिल्स में हुआ।

You may also like

Leave a Comment