तेजस ख़बर

चंद्रकांता जैसे तिलिस्मी उपन्यास लिखने वाले देवकीनंदन खत्री की आज जयंती, महाराणा प्रताप और अकबर के बीच शुरू हुआ था हल्दी घाटी का युद्ध

चंद्रकांता जैसे तिलिस्मी उपन्यास लिखने वाले देवकीनंदन खत्री की आज जयंती, महाराणा प्रताप और अकबर के बीच शुरू हुआ था हल्दी घाटी का युद्ध

चंद्रकांता जैसे तिलिस्मी उपन्यास लिखने वाले देवकीनंदन खत्री की आज जयंती, महाराणा प्रताप और अकबर के बीच शुरू हुआ था हल्दी घाटी का युद्ध

भारत एवं विश्व इतिहास में 18 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

महाराणा प्रताप और अकबर के बीच 1576 में हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।

जीए लिंग को 1802 में वियतनाम में गुयेन वंश के पहले सम्राट के रूप में ताज पहनाया गया।

अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के बीच 1812 का युद्ध शुरू हुआ।

वाटरलू की जंग में 1815 में नेपोलियन की सेना ने ब्रिटेन को हराया।

स्पेन ने 1837 में नया सविंधान अपनाया।

यह भी देखें : आज के ही दिन देश के लिए कुर्बान हो गईं थीं रानी लक्ष्मीबाई, छत्रपति शिवाजी की मां जीजाबाई की भी पुण्य तिथि

प्राथमिक स्कूल प्रणाली 1842 में स्वीडन में शुरू की गई।

प्रख्यात उपन्यासकार देवकीनंदन खत्री का जन्म आज के ही दिन 1861 में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुआ था। उन्होंने चंद्रकांता, चंद्रकांता संतति, भूतनाथ आदि तिलिस्मी उपन्यासों की रचना की। हिंदी के प्रचार प्रसार में चंद्रकांता का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है।

अरब कांग्रेस 1913 में खुली, जिसके कारण अरब राष्ट्रवादियों ने ओटोमन साम्राज्य के तहत वांछित सुधारों पर चर्चा की।

वर्ष 1928 में आज के ही दिन अमेरिकी एविएटर अमेलिया ईयर हार्टविमान की यात्री के रूप में अटलांटिक महासागर पार करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी थीं।4 साल बाद 20 मई 1932 को उन्होंने खुद से विमान उड़ा कर अटलांटिक को पार करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

तुर्की ने 1941 में नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

यह भी देखें : 9 साल पहले आज के ही दिन केदारनाथ धाम में आई थी आपदा, पूरी तरह सुरक्षित रहा था मंदिर

वर्ष 1946 में डॉ राममनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन से आजादी के लिए पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।

अमेरिका और सोवियत संघ के बीच 1979 में हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।

गणितज्ञ शकुंतला देवी ने वर्ष 1980 में दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकेंड्स में सही उत्तर दे दिया।

एमएस स्वामीनाथन को 1987 में पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला।

गूगल ने 2003 में इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।

नासा ने 2009 में चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।

Exit mobile version