तेजस ख़बर

9 साल पहले आज के ही दिन केदारनाथ धाम में आई थी आपदा, पूरी तरह सुरक्षित रहा था मंदिर

9 साल पहले आज के ही दिन केदारनाथ धाम में आई थी आपदा, पूरी तरह सुरक्षित रहा था मंदिर

9 साल पहले आज के ही दिन केदारनाथ धाम में आई थी आपदा, पूरी तरह सुरक्षित रहा था मंदिर

भारत एवं विश्व इतिहास में 16 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

स्‍पेन ने 1779 में ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध का आगाज किया।

ऑस्ट्रिया हंगरी और सर्बिया ने 1881 में सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

फोर्ट मोटर कंपनी की स्थापना 1903 में हुई।

यह भी देखें : आज के ही दिन पर्वतारोही दल ने पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी, किसान नेता चौधरी चरणसिंह की आज पुण्यतिथि

न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना वर्ष 1911 में हुई।

राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन 1925 में।

विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री, रूस की 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए 1963 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

सीरिया में 1979 में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।

ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई किताब ‘डायना – ए ट्रू स्टोरी’ का विमोचन 1992 में।

कैलिफोर्निया में 2008 में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।

अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर 2012 में पृथ्‍वी पर वापस लौटा।

बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने 2012 में म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।

यह भी देखें : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर,एनटी रामाराव की आज जयंती, नेपाल में हुआ था राजशाही का अंत

अब से 9 साल पहले 2013 में आज के ही दिन उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में आई भीषण आपदा में जहां कई लोगों की मृत्यु हो गई वहीं बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए जिनका आज तक सुराग नहीं लगा। भीषण आपदा के बावजूद केदारनाथ का मंदिर पूरी तरह से सुरक्षित रहा था ,इसे लोग भगवान का चमत्कार मानते हैं।

चीन के शंघाई में 2016 में पहले डिज्नी पार्क का उद्घाटन।

Exit mobile version