तेजस ख़बर

आज के ही दिन पर्वतारोही दल ने पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी, किसान नेता चौधरी चरणसिंह की आज पुण्यतिथि

आज के ही दिन पर्वतारोही दल ने पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी, किसान नेता चौधरी चरणसिंह की आज पुण्यतिथि

आज के ही दिन पर्वतारोही दल ने पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी, किसान नेता चौधरी चरणसिंह की आज पुण्यतिथि

किसान नेता चौधरी चरणसिंह की आज पुण्यतिथि

भारत एवं विश्व इतिहास में 29 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

सामुगढ़ की लड़ाई में 1658 में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी।

इक्वाडोर को 1922 में आजादी मिली।

इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूट की स्थापना 1947 में।

शेरपा तेनजिंग और न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी ने 1953 में इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की।

यह भी देखें : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर,एनटी रामाराव की आज जयंती, नेपाल में हुआ था राजशाही का अंत

दारा सिंह ने 1968 में पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप जीती।

सोवियत संघ ने 1970 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

मशहूर रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा के अभिनेता पृथ्वी राजकपूर का निधन 1972 में।

यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान 1985 में दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन 1987 में हुआ।उनकी देश में बड़े किसान नेता के रूप में पहचान थी‌।

यह भी देखें : पहले भारतीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि, मुंबई में खुला था तारापुरवाला एक्वेरियम

डिस्कवरी 1999 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ा।

जापान की रियो मोरी 2007 में मिस यूनिवर्स बनीं।

प्रसिद्ध अमेरिकी बाल कलाकार गैरी कोलमैन का निधन 2010 में।

भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2010 में चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया।

भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 2015 में भीषण गर्मी के प्रकोप से 1800 लोगों की मौत।

Exit mobile version