मजदूर दिवस के नाम पर इतिहास में दर्ज है आज का दिन,स्वामी विवेकानंद ने की थी रामकृष्ण मिशन की स्थापना

देश

मजदूर दिवस के नाम पर इतिहास में दर्ज है आज का दिन,स्वामी विवेकानंद ने की थी रामकृष्ण मिशन की स्थापना

By

May 01, 2022

मजदूर दिवस के नाम पर इतिहास में दर्ज है आज का दिन,स्वामी विवेकानंद ने की थी रामकृष्ण मिशन की स्थापना

विश्व और भारतीय इतिहास में 1 मई के नाम कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं, आइए डालते हैं इन पर एक नजर।

अमेरिका में एक मई 1886 को आंदोलन की शुरूआत हुई थी। इस आंदोलन में अमेरिका के मजदूर सड़कों पर आ गए थे और वो अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने लगे। इस तरह के आंदोलन का कारण था काम के घंटे क्योंकि मजदूरों से दिन के 15-15 घंटे काम लिया जाता था। आंदोलन के बीच में मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी और कई मजदूरों की जान चली गई।

स्वामी विवेकानंद ने 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

प्रफुल्ल चाकी ने 1908 में मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी।

यह भी देखें : भारतीय सिनेमा के पितामह की आज जयंती, इनके नाम पर ही दिया जाता प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवार्ड, हिटलर ने पत्नी के साथ कर ली थी आत्महत्या

कार निर्माता फोर्ड 1914 में पहली वो कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।

भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत 1923 में हुई।

जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन 1956 में जनता के लिए उपलब्ध कराई गई।

महाराष्ट्र और गुजरात 1960 में अलग अलग राज्य बने।

यह भी देखें : सुरक्षा परिषद रूस ,यूक्रेन युद्ध रोकने में विफल रहा- यूएन महासचिव

देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण 1972 में हुआ।

स्वीडन ने 2009 में समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी।

अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि 2011 में।